बिक जाएगी अनिल अंबानी की यह दिग्गज कंपनी, जानिए कौन है खरीदार?

रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल अंबानी  की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) नवंबर के अंत तक बिक जाएगी।

इस कंपनी का मालिकाना हक हिंदुजा समूह के पास होगा।

हिंदुजा ग्रुप कंपनीज (इंडिया) के चेयरमैन अशोक पी. हिंदुजा के मुताबिक इस साल नवंबर के अंत तक रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।

हिंदुजा समूह की कंपनी- इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) रिलायंस कैपिटल के लिए एकमात्र बोलीदाता के रूप में उभरी है।

अशोक हिंदुजा ने कहा कि रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण से हिंदुजा समूह को जीवन बीमा, सामान्य बीमा और स्वास्थ्य बीमा जैसे क्षेत्रों में ले जाया जाएगा।

अशोक हिंदुजा ने कहा कि उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक, बीएफएसआई सेक्टर का ज्यादातर 95 फीसदी हिस्सा कवर हो जाएगा।

अशोक हिंदुजा ने कहा कि उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक, बीएफएसआई सेक्टर का ज्यादातर 95 फीसदी हिस्सा कवर हो जाएगा।