जानिये कौन हैं अशोक वासवानी जो बनेंगे कोटक महिंद्रा बैंक के नए CEO
अशोक वासवानी अब कोटक महिंद्रा बैंक के नए सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे वे यह जिम्मेदारी कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक के बाद संभालेंगे |
अशोक वासवानी यह जिम्मेदारी लगभग 3 वर्ष के लिए संभालेंगे जो की 1 जनवरी 2024 से लागू होगी |
अशोक वासवानी का जन्म मुंबई में हुआ था | उनकी पत्नी का नाम वीना है और वे USA में रहतें हैं
अशोक वासवानी ने अपना स्नातक बैचलर ऑफ़ कॉमर्स , इकोनॉमिक्स और एकाउंटेंसी Sydenham College of Commerce and Economics मुंबई से वर्ष 1977 से 1981 में पूर्ण किया.
अशोक वासवानी ने CA की पढाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया से वर्ष 1981 से 1984 में पूर्ण की .
अशोक वासवानी ने अपना एग्जीक्यूटिव एजुकेशन Stanford University Graduate School of Business से पूर्ण किया
अशोक वासवानी फिलहाल अमेरिकी-इजराइली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पगाया टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष हैं।
अशोक वासवानी सिटी ग्रुप और बार्क्लेज समेत कई वैश्विक बैंकों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।