दुनिया का सबसे सफ़ेद पेंट | अल्ट्रा वाइट पेंट

अल्ट्रा वाइट पेंट क्या है :-

ये एक ऐसा सफ़ेद रंग है जो अभी मौजूद सफ़ेद रंग की सूची में अब सर्वोत्कृष्ट स्थान ले चुका है |

इसे Purdue university में तैयार किया गया है | इस की खासियत ये है की ये सबसे ज्यादा गर्मी को अवशोषित कर सकता है |

ये इतना उपयोगी है की इसे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया हैं |

अल्ट्रा वाइट पेंट किसने और कहाँ बनाया  :-

इसे अमेरिका की Purdue university के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर Xiulin Ruan  ने लगातार ७ वर्षो के अध्यन के बाद तैयार किया है |

अल्ट्रा वाइट पेंट का उद्देश्य

इसका उद्देश्य प्रकृति को बचाना है अब ये सोचने वाली बात है ये कैसे प्रकृति को बचा सकता है  हम सब जानते है की पृथ्वी की बाहरी सतह जो है वो ओजोन सतह है जो की अत्याधिक गर्मी की वजह से कम होती जा रही है जिससे ultra violet किरणों का खतरा पृथ्वी पर बढ़ रहा है उसकी रोक थाम के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा |

आज के समय में हर घर में और ऑफिस में आपको गर्मी से बचने के लिए AC लगे हुए दिखेगे मगर ये घर में या ऑफिस में तो ठंडक देते है मगर हमारे वायुमंडल की गर्मी बढ़ा देते है |

इस गर्म ऊर्जा को कम करने के लिए ही ये एक प्रयास है ये जो सफ़ेद रंग है ये दिवार पर लगने के बाद सूर्य से निकलनी वाले प्रकाश को परावर्तित कर गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करेगा ,जिससे AC का प्रयोग से कम करने में मदद मिलेगी |

अल्ट्रा वाइट पेंट के फायदे :-

  • ये रंग ९८.१ प्रतिशत सोलर रेडिएशन को परावर्तित कर सकता है और  इन्फ्रारेड हीट का उत्सर्जन करता है |
  • किसी भी दिवार पर इसे उपयोग करने से अंदर का वातावरण ठंडा रहता  AC लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और बिजली कम उपयोग में आती  है क्योंकि AC का उपयोग नही होता |

 

अल्ट्रा वाइट पेंट और सामान्य पेंट में क्या भिन्नता है:-

हम सभी के मन में प्रश्न  उठेगा  की ये रंग और दुसरे रंग में क्या अन्तर है |

बाज़ार में जो  सफ़ेद रंग पहले से है वो केल्शियम कार्बोनेट से बना था जबकि ये अल्ट्रा वाइट पेंट बेरियम सल्फेट (berium sulfet) से बना है जो की ज्यादा सफ़ेद है और इसकी परावर्तित करने की क्षमता भी पहले वाले रंग से ज्यादा है |

ये पेंट जिन रासायनिक तत्त्वों से बनाया गया है वो अलग-अलग आकर के प्रकाश कणों को  एक व्यापक स्तर पर  फ़ैलाने में सहायता करता है ,जिसके फलस्वरुप उच्च स्तर पर परावर्तन होता है |

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हमने जाना कि अल्ट्रा वाइट पेंट क्या होता है ?

Leave a Comment