प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया जीवनी | Priyadarshini Raje Scindia Biography in Hindi

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया जीवनी ,जन्म, परिवार,उम्र,शिक्षा ( Priyadarshini Raje Scindia Biography in Hindi,Birth, Age, Family,Education)

 

नमस्कार दोस्तों , अपने बचपन से ही हम राजा रानी की कहानियाँ सुन कर बड़े हुए है |

हमारे भारत देश राजा रानी की कहानियो से भरा पडा है | लेकिन आज हम कोई  काल्पनिक कहानी नहीं सुनाने जा रहे है |

ये एक वास्तविक कहानी है भारतीय राजनिती में मशहूर राजवंश सिंधिया परिवार की |

सिंधिया राजवंश ग्वालियर का है | जिसमे माधव राव सिंधिया उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यन |

लेकिन आज हम तीनो की बात नहीं करेंगे हम आज बात करने वाले है ,ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की .

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया जीवनी ( Priyadarshini Raje Scindia Biography in Hindi)

पूरा नाम प्रियदर्शिनी ज्योतिरादित्य राजे सिंधिया
जन्म   ९ मार्च १९७५
उम्र ४६ वर्ष
माता आशा राजे गायकवाढ
पिता संग्राम सिंह गायकवाढ
जन्म स्थान वड़ोदरा, गुजरात
शिक्षा फोर्ट कान्वेंट स्कूल मुंबई , सोफिया कॉलेज फॉर  वुमन  मुंबई
पति ज्योतिरादित्य सिंधिया
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
सास- ससुर का नाम माधव राव सिंधिया , माधवी राजे सिंधिया
संतान १ पुत्र- महाआर्यमान सिंधिया , अनन्या सिंधिया

प्रियदर्शिनी सिंधिया का परिवार ( Priyadarshini Raje Scindia Family)

  • प्रियदर्शिनी का जन्म वडोदरा  के राजसी परिवार में ९ मार्च १९७५ में हुआ |
  • प्रियदर्शिनी के दादा जी वडोदरा के आखिरी शासक प्रताप सिंह गायकवाड थे |
  • प्रियदर्शिनी के पिता संग्राम सिंह गायकवाड है |
  • प्रियदर्शिनी की माँ आशा राजे गायकवाड  भी नेपाल के राजघराने से है |

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की शिक्षा ( Priyadarshini Raje Scindia Education)

  • प्रियदर्शिनी ने अपनी प्रारंभिक पढाई मुंबई के फोर्ट कान्वेंट स्कूल से की |
  • प्रियदर्शिनी ने सोफिया कॉलेज फॉर वीमेन मुंबई से अपनी कॉलेज की पढाई पूरी की |

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का वैवाहिक जीवन ( Priyadarshini Raje Scindia Married  Life)

प्रियदर्शिनी की शादी ज्योतिरादित्य सिंधिया से १२ दिसम्बर १९९४ को हुई तब वे केवल १९ साल की ही थी |

ऐसा बोला जाता है की जब वे मात्र 13 बरस की थी तब ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ माधवी राजे सिंधिया ने देखा और बोला की तुम बहुत सुंदर हो |

१९९१ में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार प्रियदर्शिनी को देखा तभी उनसे शादी के बारे निश्चय कर लिया था |

१२ दिसम्बर १९९४ में ज्योतिरादित्य सिंधिया  प्रियदर्शिनी के साथ  शादी के बंधन में बंधे |

२० साल की उम्र उन्होंने  महाआर्यमन सिंधिया को जन्म दिया था  और अप्रैल २००२ में प्रियदर्शिनी ने अनन्या को जन्म दिया |

प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य की शादी मराठी रीती रिवाज़ से हुई थी |

और बाद में दिल्ली और ग्वालियर में बाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया गया था | तीन दिन तक ग्वलियर में जलसा चला था एवं पूरे नगर वासियों को नगर भोज कराया गया था|

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की उपलब्धियां (Priyadarshini Raje Scindia Achievements)

  • २००८ में प्रियदर्शिनी को बेस्ट ड्रेस ऑफ़ हौल ऑफ फेम की श्रेणी में लिया गया था |
  • २०१२ में अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फेमिना में प्रियदर्शिनीको ५० खूबसुरत महिलाओ की श्रेणी में भी रखा गया था |

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के बारें में दिलचस्प जानकारियां (Priyadarshini Raje Scindia intresting Facts)

प्रियदर्शिनी जो  की राजकुमारी  की तरह  पली बढ़ी हुई हैं आखिर वे वडोदरा के शाही परिवार से जो है और ससुराल भी शाही परिवार ही है |

मगर वे आम महिला जैसे अपने परिवार की देखभाल करती है, और उसी प्रकार से वे अपने महल की देख रख अपनी निगरानी में करवाती है |

प्रियदर्शिनी को खाना बनाने का और घुमने फिरने का शौक है|

प्रियदर्शिनी अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजनैतिक रैलियों में समर्थन करती है उनके लिए चुनाव प्रचार प्रसार भी करती है |

प्रियदर्शिनी को राजनिती में भी रूचि है, वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ केवल रैलियों में ही नहीं बल्कि वे संसद में भी दिख जाती है |

२०१९ में लोकसभा चुनाव के समय प्रियदर्शिनी ने अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रचार प्रसार का बीड़ा उठाया था | वे अपने पति को हर तरह से समर्थन करती है

जब प्रियदर्शिनी दिल्ली जाती है तो राजनेता की पत्नी की भूमिका को निभाती है मगर ग्वालियर आकर वे अपने घर के प्रति वे सभी जवाबदारियां निभाती है, जो एक साधारण महिला अपने घर में निभाती हैं |

प्रियदर्शिनी  साधारण लोगो के बीच में जाकर उनके समान ही आचरण करती है ,जेसे वे उनके बीच  में पली बढ़ी हो |

आशा करते हैं की आप को आज का ब्लॉग पसंद आया होगा |

यह भी पढ़ें ->

  1. महाआर्यमन सिंधिया जीवनी | Mahanaaryaman Scindia Biography in Hindi
  2. काका कन्ह का जीवन परिचय | Kaka Kanha Biography in Hindi
  3. मन्नू भंडारी जीवन परिचय | Mannu Bhandari Biography in Hindi

 

Leave a Comment