वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड | one nation -one health card

वन नेशन- वन हेल्थ  कार्ड ( One Nation- One Health Card ), नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, वन नेशन- वन हेल्थ  कार्ड क्या है |

 

दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड क्या है ? और इस योजना के बारे में वह सब बताएंगे जो आप जानना चाहते है |

वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड क्या है

वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड एक नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन है |

इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 में की थी |

इस योजना के अनुसार अगर भारत के किसी भी नागरिक को कोई रोग है तो वह इस योजना का पूरा लाभ उठा सकता है उसे एक स्थान से दूसरे स्थान या अलग राज्य में इलाज के दौरान अपने मेडिकल हिस्ट्री या डॉक्टर द्वारा दिए गए प्रिस्क्रिप्शन ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी |

इस योजना के अनुसार निवेदक को आवेदन करना पड़ेगा ,उसके पश्चात् उसे एक ID कार्ड मिलेगा | यह एक 14 डिजिट का यूनिक ID होगा |

यह ID कार्ड पूर्ण रूप से डिजिटल होगा और इसमें हम अपना सारा मेडिकल डाटा डाल सकते है | और यह रिकॉर्ड सेंट्रल सर्वर से जोड़ा जाएगा ,इस योजना से सभी हॉस्पिटल्स, क्लीनिक, और डॉक्टर्स भी जुड़ हुए रहेंगे |

तो जब आप अपना इलाज कराने किसी दूसरे सिटी या राज्य में जाएंगे तो आप को अपने यह ID कार्ड दिखाना होगा और इस कार्ड के माध्यम से डॉक्टर आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जान लेंगे |

रोगी जब पहली बार कार्ड बनाएगा तब उसे अपने मेडिकल रिकार्ड्स खुद ही अपडेट करने होंगे यह one time प्रक्रिया होगी ,एक बार ID कार्ड बनने के बाद आप जब भी डॉक्टर्स को दिखाने जाएंगे उसके बाद आगे की सभी रिपोर्ट्स और प्रिस्क्रिप्शन अपने आप अपलोड हो जाया करेंगे |

नेशनल डिजिटल मिशन क्या है

इस मिशन के अंतर्गत देश के सभी नागरिको के लिए स्वास्थ्य संबंधी ढांचे को तैयार करना है | जिससे हमारी स्वास्थ्य सुविधायों को और अधिक आधुनिक एवं विकसित महत्वपूर्ण रूप से व्यवस्थित किया जा सकेगा |

प्रधानमंत्री मोदी हेल्थ ID कार्ड 2021

प्रधानमंत्री मोदी हेल्थ ID कार्ड सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध होगा , इसकी मदत से चिकित्सक रोगी का डाटा जो कि पहले से डिजिटल रूप में उपलब्ध है उसे आसानी से देख पाएंगे |

इसे मेडिकल स्टोर और मेडिकल इंश्युरंस कम्पनी को भी उपलब्ध कराया जाएगा |

परन्तु गोपनीयता का ध्यान रखना यह प्रथम एवं अनिवार्य उद्देश्य होगा |

वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड के फायदे

  1. यह हेल्थ ID कार्ड 14 यूनिक डिजिट का बनेगा |
  2. व्यकितगत स्वास्थ्य देखभाल रिकॉर्ड :- इसमें रोगी की जानकारी समय समय पर अपडेट की जा सकेगी |
  3. digi डॉक्टर की सुविधा :- सभी डॉक्टर्स की यूनिक ID होगी और उनकी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी |
  4. स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री :- सभी हॉस्पिटल ,क्लिनिक,लैब को भी यूनिक ID प्रदान की जाएगी जिससे वे इससे जुड़ सकेंगे और अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे |
  5. टेलीमेडिसिन |
  6. e-फार्मेसी की सुविधा |
  7. इसमें लोगो की स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी जैसे ब्लड ग्रुप रिपोर्ट्स, डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन और दवाई से जुडी जानकारी होगी |
  8. हेल्थ ID कार्ड का एक यूनिक QR कोड होगा |
  9. लोगो के अलावा सभी डॉक्टर्स ,सरकारी-गैर सरकारी हॉस्पिटल,क्लिनीक डिस्पेंसरी सभी इससे जुड़ेंगे |
  10. बिना रोगी की जानकरी के डिटेल्स नहीं देखे जा पाएगी, और इसमें OTP अनिवार्य होगा |
  11. इस योजना का कार्यवहन नेशनल हेल्थ अथॉरिटी करेगी |
  12. इस योजना के तहत हर रोगी की जानकरी को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा |
  13. यह योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आती है |

वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड बनाने के लिए अनिवार्य दस्तावेज

  1. भारत का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है |
  2. नाम, जन्म का साल, लिंग, पता
  3. आधार कार्ड
  4. बैंक पासबुक
  5. राशनकार्ड
  6. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  7. मोबाइल नंबर

उपरोक्त प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी,कोई भी ऑफलाइन दस्तावेज जमा करने की जरुरत नहीं होगी |

 

वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड बनाने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले NDHM की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. फिर आप के सामने होम पेज खुलेगा |
  3. होम पेज पर आपको क्रिएट हेल्थ ID के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  4. अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिस पर “क्रिएट योर हेल्थ ID now” के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  5. आधार कार्ड से ID बनाने के लिए आधार कार्ड लिंक पर जा कर क्लिक करना होगा |
  6. मोबाइल से ID कार्ड बनाने के लिए मोबाइल नंबर डालना होगा |
  7. अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसमे अनिवार्य जानकारी आप को ध्यानपूर्वक भरनी होगी |
  8. फिर सबमिट बटन को क्लिक करके फॉर्म को सबमिट करना पड़ेगा
  9. इसके बाद आपकी 14 डिजिट की एक यूनिक ID बन जाएगी |
  10. गूगल प्ले स्टोर पर NDHM हेल्थ रिकॉर्ड एप भी उपलब्ध है | आप इस एप के द्वारा भी अपना ID कार्ड बना सकते हैं |

हेल्थ ID कार्ड से लॉग इन कैसे करे

  1. सबसे पहले NDHM की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. होम पेज ओपन होने के बाद वहां क्रिएट हेल्थ ID आप्शन में जा के लॉग इन करना होगा
  3. अब लॉग इन पेज खुलने के बाद हमे वहां अपना हेल्थ ID नंबर डालके लॉग इन करना होगा |

FAQ (Frequently Asked Question)

प्रश्न 1:-  वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड कब लागू हुआ ?

उत्तर:- 15 अगस्त २०२०

प्रश्न 2:- वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट का क्या नाम है ?

उत्तर:- https://healthid.ndhm.gov.in/register (सोर्सेज :-ndhm के सोजन्य से )

प्रश्न 3:- वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज कौन से है ?

उत्तर:- आधार कार्ड और मोबाइल नंबर

प्रश्न 4:- क्या बच्चों का भी हेल्थ ID कार्ड बनेगा ?

उत्तर:- हाँ

प्रश्न 5:- क्या यह हेल्थ ID कार्ड पूरे देश में काम करेगा ?

उत्तर:- हाँ

प्रश्न 6:- क्या इस कार्ड में हमारा डाटा सुरक्षित रहेगा?

उत्तर:- हाँ बिलकुल, डॉक्टर के पास जाने के बाद उसे ID देने के बाद हमे अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा और वह OTP enter करने के बाद ही डॉक्टर आप का डिटेल्स देख पाएगा

प्रश्न 7:-  क्या सभी को कार्ड बनवाना अनिवार्य है ?

उत्तर:-  नहीं अभी यह अनिवार्य नहीं है , आप चाहे तो बनवा सकते है और ना चाहे तो ना |

 

तो दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हमने जाना की “वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड” क्या है ?

और आशा करते है कि हम आपको वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड के बारे में समझाने में कामयाब रहे , ज्यादा से ज्यादा इस पोस्ट को अपने प्रियजनों के साथ साझा करे ताकि वो भी इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें |

Leave a Comment