मन्नू भंडारी जीवन परिचय | Mannu Bhandari Biography in Hindi

मन्नू भंडारी, मन्नू भंडारी जीवन परिचय,मन्नू भंडारी परिवार ,मन्नू भंडारी शिक्षा ,मन्नू भंडारी पुरस्कार,( Mannu Bhandari,  Mannu Bhandari family , Mannu Bhandari education, Mannu Bhandari Biography in Hindi,Manu Bhandari prize)

नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है भारत की प्रसिद्ध  लेखिका मन्नू भंडारी जी के बारें में |

मन्नू भंडारी जी का जन्म ३ अप्रैल १९३० को भानपुरा मंदसोर जिले में हुआ था |

मन्नू भंडारी जी  की मृत्यु  १५ नवम्बर २०२१ को गुरुग्राम में हुआ |

आज हम आपको उनके बारे में कुछ रोचक जानकारी देने का प्रयत्न करने जा रहे है |

ये ऐसी लेखिका थी जिन्होंने अपनी लेखनी  से बहुत रोचक लेख , कहानी, नाटक लिखे ,और अपनी पहचान भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी बनायीं |

बॉलीवुड को रजनी गंधा जैसी  इतनी अच्छी  कहानी दी , और पता नहीं  ऐसी  कितनी कहानियों  की रचना अपनी कल्पना  से की |

आइये जानते है उनके इस सफर के  बारे में |

मन्नू भंडारी जीवन परिचय ( Mannu Bhandari Biography in Hindi)

जीवन परिचय बिंदु जीवन परिचय
पूरा नाम  महेंद्र कुमारी
लेखन के लिए नाम                 मन्नू भंडारी
जन्म तिथि’ ३ अप्रैल , १९३०
जन्म स्थान मंदसोर  भानपुरा ( मध्य प्रदेश )
मृत्यु तिथि १५ नवम्बर २०२१
मृत्यु स्थान गुरुग्राम
पिता सुख सम्पतराय
माता
भाई –बहन २ भाई ३ बहने ( सबसे छोटी)
शिक्षा            कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक

बनारस विश्व विद्यालय से हिंदी भाषा और साहित्य में ऍम.ए

पुरस्कार  हिंदी अकादमी , दिल्ली का शिखर सम्मलेन ,

भारतीय भाषा परिषद् , राजस्थान संगीत नाटक , अकादमी व्यास सम्मान उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, २००८ में उपधिन्यास

मन्नू भंडारी प्रारंभिक जीवन (Manu Bhandari Early life)

मन्नू जी का जन्म मंदसोर  के पास भानपुरा में हुआ था |

उनके पिताजी  उन्हें ६ साल की उम्र में ही अजमेर ले गए , ५ भाई –बहनों में सबसे छोटी मन्नू  जी थी |

उन्हें घर से ही लेखनी का कैसे प्रयोग करना है इसका अनुभव मिल चुका था |

क्योंकि उनके पिता एक ऐसे लेखक थे जिन्होंने अपनी लेखनी से बड़े बड़े काम किये |

अत: लेखन में रूचि उन्हें अपने पिता से ही मिली थी |

मन्नू जी के पिता एक  स्वतंत्रता सेनानी थे | उन्होंने आज़ादी की लडाई में अपना योगदान दिया |

मन्नू जी के पिताजी ने ओसवाल जाति , पारिभाषिक कोष और महेश्वर जाति के लेखक थे |

यही नहीं वे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पहली हिंदी टू इंग्लिश  , व इंग्लिश टू मराठी डिक्शनरी  लिखी |

मन्नू जी ने अपने लेखन काल में उस समय ऐसे विषय का चुनाव किया जो उस समय के हिसाब से बहुत आधुनिक विषय थे |

वे आम आदमी की परेशानियों को अपनी कहानियो में बहुत रोचक तरीके से बयाँ करती थी |

मन्नू भंडारी की शिक्षा ( Mannu Bhandari Education)

मन्नू जी की आरंभिक शिक्षा राजस्थान के अजमेर शहर में ही हुई थी |

मन्नू जी ने हिंदी भाषा में M.A किया |

बनारस विश्व विद्यालय से हिंदी भाषा और साहित्य में ऍम.ए |

मन्नू भंडारी का व्यावसायिक जीवन (Mannu Bhandari Professional Life)

  • बालिगंज शिक्षा सदन में १९५२ -६१ तक काम किया |
  • रानी बिडला कॉलेज में १९६१-६४ तक  काम  किया |
  • मिरांडा हॉउस में अध्यापिका |
  • विक्रम विश्वविध्यालय में अध्यक्ष |
  • उज्जैन में प्रेमचंद सृजन पीठ में अध्यक्ष पद पर काम किया |

 

मन्नू भंडारी की रचनाएँ 

आईये अब हम आप को मन्नू जी की  द्वारा  लिखी गयी विभिन रचनायों के बारे में बताते हैं |

प्रमुख कहानियां 

  • एक प्लेट सैलाब
  • मै हार गयी
  • तीन निगाहों की एक तस्वीर

प्रमुख उपन्यास

  • आपका बंटी
  • एक इंच मुस्कान
  • महाभोज

प्रमुख नाटक 

  • बिन दीवार का घर

प्रमुख पटकथाएं

  • रजनी
  • निर्मला
  • स्वामी
  • दर्पण

मन्नू जी के लेखन में ,मध्यम परिवार की समस्याओ का वर्णन बहुत ही से सरल भाषा में मिल जाता है |

मन्नू जी उस समय की आधुनिक सोच वाली लेखिका मानी  जाती थी . जैसे  उन्होंने लैंगिक असमानता , वर्गीय असमानता , आर्थिक असमानता पर लेख लिखे |

मन्नू भंडारी की रचनाओ का सार 

महाभोज- इस  उपन्यास में भृष्टाचार से सताए हुए आम आदमी की व्यथा को और शक्तिशाली व्यक्तियों का इन साधरण व्यक्तियों पर किये  गए उपहास को  बताया  गया है |

यही सच है – इस कहानी को रजनीगंधा  फिल्म के रूप में दिखाया गया है इस फिल्मको १९७४ में सर्व श्रेष्ठ फिल्म का पुरुस्कार मिला था |

Frequently Asked Question

प्रश्न-१  मन्नू भंडारी का मूल नाम क्या है ?

उत्तर– महेंद्र कुमारी

प्रश्न-२  मन्नू भंडारी का जन्म कहाँ हुआ था

उत्तर – भानपुर , मध्यप्रदेश

प्रश्न-३  मन्नू भंडारी की जन्म तिथि

उत्तर – ३ अप्रैल १९३०

प्रश्न-४  मन्नू भंडारी की मृत्यु

उत्तर – १५ नवम्बर २०२१

 

यह भी पढ़ें-> 

 

दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हमने मन्नू भंडारी के जीवन के बारे में जाना | इस पोस्ट को

ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि और भी लोग इनके बारें में जान सकें | उपर्युक्त जानकारी इन्टरनेट के माध्यम से ली गयी है |

 

1 thought on “मन्नू भंडारी जीवन परिचय | Mannu Bhandari Biography in Hindi”

Leave a Comment