क्रिकेटर कार्तिक त्यागी का जीवन परिचय | Kartik Tyagi Biography in Hindi

क्रिकेटर कार्तिक त्यागी का जीवन परिचय (जीवनी, रिकॉर्ड लिस्ट, करीयर, आईपीएल मैच, परिवार)  (Kartik Tyagi biography in Hindi, Record, Award, Career, Family, Age, Height)

कार्तिक त्यागी आज भारतीय क्रिकेट में चमकता सितारा बन चुके है | जिन्होंने अपने उच्चस्तरीय खेल प्रदर्शन से अपना एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है |

टाटा आईपीएल २०२२ में वे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा है | उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में ख़रीदा है ,उनका बसे प्राइस 20 लाख था |

ऐसा कहा जाता है कि जो लोग छोटी उम्र में बड़े सपने देखते हैं,वे उसे पूरा करने में अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर देते हैं | ऐसी ही कहानी है कार्तिक त्यागी की |

कार्तिक उत्तर प्रदेश के हापुर जिले के रहने वाले है. उनके पिताजी किसान है और हापुर में ही खेती करते  है| जब कार्तिक छोटे थे तो वे भी अपने पिताजी की मदद खेती में करते थे |

तो जाहिर हैं कि किसान का बेटा मेहनत से घबराने वाला तो होगा नहीं |

कार्तिक ने १२ वर्ष की उम्र में ही एक क्रिकेटर बनने का सपना अपने मन में सजा लिया था | और उसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपना सब कुछ एक सफल क्रिकेटर बनाने के लिए झोंक दिया | कार्तिक की इस मेहनत में उसके माँ और पिता ने भी बहुत बड़ा योगदान दिया | एक बार समय ऐसा आया की कार्तिक के पिता ने कार्तिक के इलाज के लिए अपनी जमीन भी बेच दी थी  |

कार्तिक त्यागी जीवनी

जीवन परिचय बिंदु जीवन परिचय
पूरा नाम कार्तिक त्यागी
जन्म तिथि’ ०८ नवम्बर २०००
आयु २० साल
जन्म स्थान हापुर, उत्तरप्रदेश
होम टाउन हापुर
पिता योगेन्द्र त्यागी
माता नीलम त्यागी
बहन नंदिनी त्यागी
पेशा क्रिकेटर
टीम उत्तर-प्रदेश,इंडिया U-१९,इंडिया U १९-अ,सनराइजर्स हैदराबाद,
गेंदबाज़ी की शैली दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज
बल्लेबाज़ी की शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज
कद ५ फीट ९ इंच
नेट वर्थ  ४ करोड़
कोच / मेंटर दीपक चौहान

 

खिलाडी के रूप में कार्तिक का करिअर

  1. कार्तिक ने २०१२ में हापुर के एक क्लब से क्रिकेट की शुरुआत की |
  2. २०१५ में मेरठ विक्टोरिया पार्क में क्रिकेट अभ्यास शुरू किया |
  3. पहली बार कार्तिक को उत्तरप्रदेश की अंडर-१४ टीम में मौका मिला |
  4. कार्तिक में अपनी प्रतिभा के दम पर अंडर-१६ में भी चयनित हो गए |
  5. कार्तिक अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते है ,उसी की बदोलत उन्हें रणजी ट्राफी खेलने का मौका वर्ष २०१७-१८ में मिला | इस मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और ३ विकेट झटके |
  6. कार्तिक के इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंडर-१९ टीम में उनका चयन हुआ |मगर चोट के चलते वो अंडर-१९ में नहीं खेल पाये |
  7. २०१९ में उन्हें T-२० U-19 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला |
  8. अपने प्रदर्शन के दम पर उन्हें राजस्थान रॉयल्स और किंग इलेवन पंजाब ने इनके ऊपर भारी बोली लगायी और राजस्थान रॉयल्स ने इन्हें १ करोड़ ३० लाख में ख़रीदा जबकि इनकी बेस प्राइस सिर्फ २० लाख थी |
  9. टाटा आईपीएल २०२२ में सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में ख़रीदा है |
  10. आईपीएल २०२० में ६ अक्टूबर को उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपना t-२० डेब्यू किया |
  11. कार्तिक ने 21 सितम्बर २०२१ को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखरी ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए २ विकेट लिए और पंजाब को ४ रन नहीं बनाने दिए और इस तरह से राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच २ रन से जीत लिया |

कार्तिक त्यागी के प्रथम श्रेणी करियर का सफ़र

  1. कार्तिक त्यागी ने ६ अक्टूबर २०१७ को सत्र २०१७-१८ में रणजी ट्राफी के लिए उत्तर –प्रदेश की तरफ से अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरआत की |
  2. ५ फ़रवरी २०१८ को विजय हजारे ट्राफी में उत्तर प्रदेश के लिए A श्रेणी में अपना पदार्पण किया |
  3. दिसम्बर २०१९ में t-२० अंडर -१९ टीम में चुने गए | और इस टूर्नामेंट में उन्होंने ११ विकेट लिए |

दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हमने क्रिकेटर कार्तिक त्यागी के बारे में जाना |

यह भी पढ़ें ->

१) क्रिकेटर आयुष बदोनी जीवन परिचय- वेब स्टोरी

२) क्रिकेटर आयुष बदोनी का जीवन परिचय | Ayush Badoni biography in Hindi

३) यश धूल का जीवन परिचय | Yash Dhul Biography in Hindi

 

Leave a Comment