अरविन्द त्रिवेदी का जीवन परिचय | Arvind Trivedi Biography in Hindi

अरविन्द त्रिवेदी का जीवन परिचय (जीवनी, व्यक्तिगत जीवन, फ़िल्मी सफ़र,राजनीतिक सफ़र, परिवार) (Arvind Trivedi biography in Hindi, Personal Life,  Filmy journey, Political journey, Family )

 

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे शख्स कि जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर रावण के किरदार को जीवंत कर दिया था , उनका नाम है “अरविन्द त्रिवेदी “ |

८० के दशक में भारतीय टेलीविज़न के इतिहास में एक ऐसे धार्मिक सीरियल ने दस्तक दी जिसने घर घर में अपनी पहचान बनायीं थी,

उस सीरियल का नाम था “रामायण”|

रामायण सीरियल में रावण की भूमिका अरविन्द त्रिवेदी ने निभाई थी |

रामायण सीरियल का निर्माण रामानंद सागर ने किया था |

रामायण २४ जनवरी १९८७ में प्रारंभ हुआ था ,इसे हर रविवार को प्रातः ९ बजे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था |

इस सीरियल का आरम्भ २४ जनवरी १९८७ से शुरू होकर ३१ जुलाई १९८८ तक चला |

आज भी जिस घर में रामायण की बात होती होगी तो सबके मन में उस रामायण सीरियल का चित्र आँखों जे सामने आ जाता होगा |

और इस चित्र को फिर से जागृत २०२० में किया गया जब पूरे देश में कोविड-19 के कारण संपूर्ण लॉकडाउन लग गया था |

इस हर रोज १० बजे से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाने लगा |

इस सीरियल में बहुत से कलाकारों ने इसमें अपने चरित्र में इतना सुंदर प्रदर्शन किया कि आँखों के सामने राम हो या रावन ,हमारी आँखों के सामने उस कलाकार की आकृति सामने आ जाती है |

ऐसी ही एक शक्सियत थे अरविन्द त्रिवेदी जी. जिन्हें हमने ६ अक्टूबर २०२१  को खो दिया है |

अरविन्द त्रिवेदी की जीवनी (Arvind Trivedi Biography)

जीवन परिचय बिंदु जीवन परिचय
पूरा नाम अरविन्द त्रिवेदी
जन्म तिथि’ ८ नवम्बर १९३८
आयु ८३  साल
मृत्यु ६ अक्टूबर २०२१
जन्म स्थान उज्जैन, मध्यप्रदेश
मृत्यु स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
पत्नी नलिनी
भाई उपेन्द्र त्रिवेदी
पेशा अभिनय, सांसद सदस्य

अरविन्द त्रिवेदी का व्यक्तिगत जीवन (Arvind Trivedi Personal Life)

  1. अरविन्द जी का जन्म ८ नवम्बर १९३८ को इंदौर में हुआ
  2. उन्होंने अपनी शिक्षा मुंबई के भवंस कॉलेज से पूरी की |
  3. अरविन्द जी की पत्नी का नाम नलिनी त्रिवेदी है |
  4. अरविन्द जी ३ बतिया है |
  5. अरविन्द जी भाई भी अभिनय जगत में कार्यरत है जिनका नाम उपेन्द्र त्रिवेदी जी है |

अरविन्द त्रिवेदी का अभिनय का सफ़र (Arvind Trivedi Filmy Journey)

  1. अरविन्द त्रिवेदी ने लगभग 300 गुजराती फिल्मो में काम किया |
  2. अरविन्द त्रिवेदी ने  गुजराती फिल्मो में ७ पुरुस्कार भी मिले |
  3. गुजराती फिल्मो में सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्म “देश रे जोया दादा परदेश जोया”,इस फिल्म में उन्होंने दादा का किरदार निभाया था’ |
  4. अरविन्द त्रिवेदी ने धार्मिक फिल्मों  के अलावा सामाजिक मुद्दों वाली फिल्मो में भी काम किया था |
  5. अरविन्द त्रिवेदी ने रामायण, विक्रम बेताल , भक्त कुम्भार धारावाहिक में काम किया था |
  6. अरविन्द त्रिवेदी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता  रामायण में रावण का किरदार निभाने के कारण मिली |
  7. रामायण सीरियल के लिये जब कलाकारों का चयन हो रहा था तब अरविन्द त्रिवेदी  “केवट” के किरदार के लिए ऑडिशन देने गए थे ,मगर उन्होंने रावण के किरदार लिए भी ऑडिशन दिया तब रामानन्द सागर जी  ख़ुशी से बोले की उन्हें उनका रावण मिल गया  है |
  8. रामायण में रावण का किरदार भी उतना ही दमदार था जितना राम का ,कहा  जाता है कि सबके मन में राम और रावण दोनों होते हैं ,हमारे अरविन्द जी जिन्होंने रावण का किरदार निभाया था वो मन से राम ही थे |
  9. सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री  दीपिका चिखलिया कहती है, कि जब भी अरविन्द त्रिवेदी रावण के किरदार में उनसे गलत बर्ताव करते तो वे उनसे बार-बार माफ़ी मांगते थे | यह इस बात को सिद्ध करता है की वे मन से कितने अच्छे इंसान थे |
  10. अरविन्द त्रिवेदी  ने सी. बी. एफ .सी में २००२ से  २०१६ तक काम किया |

अरविन्द त्रिवेदी राजनैतिक सफर (Arvind Trivedi Political Journey )

  1. रावण का अभूतपूर्व किरदार निभाने के बाद उन्होंने राजनीति में अपना सफ़र “भारतीय जनता पार्टी” के साथ शुरू किया |
  2. १९९१ में अरविदं त्रिवेदी  मेम्बर ऑफ़ पार्लियामेंट  बने |
  3. रावण का किरदार निभाने के बाद भी लोगो ने उन्हें भारी मतों से विजेता बनाया ,उनका दमदार अभिनय इस बात का प्रमाण था कि जितनी सफलता उन्हें फिल्मो और सीरियलों में मिली उतनी ही सफलता उन्हें अपने राजनीतिक जीवन में भी मिली |

 

FREQUENTLY ASKED QUESTION (FAQ)

प्रश्न-१ :- अरविन्द त्रिवेदी का जन्म कहाँ हुआ था ?

उत्तर – उज्जैन ,मध्यप्रदेश

प्रश्न -२ :- अरविन्द त्रिवेदी की जन्म तिथि क्या है ?

उत्तर – ८ नवम्बर १९३८

प्रश्न -३ :- अरविन्द त्रिवेदी की उम्र |

उत्तर – ८३ वर्ष

प्रश्न-४ :- अरविन्द त्रिवेदी की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – ६ अक्टूबर २०२१

प्रश्न-५ :- अरविन्द त्रिवेदी की पत्नी का नाम |

उत्तर -नलिनी

 

यह भी पढ़ें ->

१) क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड का जीवन परिचय | Rituraj Gaikwad biography in Hindi

 

दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हमने अरविन्द त्रिवेदी के बारे में जाना , आशा करते है की आप सबको यह अच्छा लगा होगा |

कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि और भी लोग अरविन्द त्रिवेदी के बारे में जान सके |

1 thought on “अरविन्द त्रिवेदी का जीवन परिचय | Arvind Trivedi Biography in Hindi”

Leave a Comment